Skip to main content

मौसम : हवा ने सुबह की गर्मी को कम किया, प्रदेश में भी पारा गिरा, मानसून की खुश खबर

  • प्रदेश में तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिरा
  • केरल दो दिन पहले पहुंचा मानसून
  • कोर्ट ने कहा- लू से मौत पर मुआवजा दो

RNE, BIKANER .

बीकानेर में शुक्रवार की सुबह हवा चलने के कारण गर्मी का जोर कम रहा। इस कारण सड़कों पर व पार्कों में आज एक सप्ताह बाद अधिक चहल पहल रही। हवाओं के कारण मॉर्निंग वॉक करने वालों को भी ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

प्रदेश में पारा गिरा

आखिरकार एक सप्ताह से सता रही गर्मी की जिद टूटी और कल प्रदेश में पारा गिरा। पूरे प्रदेश में लगभग 1 से 2 डिग्री तक पारा गिरा है। हालांकि लू का असर तो बरकरार रहा।

कोर्ट ने कहा- मौत पर मुआवजा दो

राजस्थान हाईकोर्ट ने लू से होने वाली मौतों पर खुद प्रसंज्ञान लिया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार के साथ सभी नागरिकों से भावी पीढ़ी के हित में इनको बचाने का आव्हान किया है। लू और शीत लहर को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए केंद्र सरकार से कानून लाने और इससे मरने वालों के आश्रितों को मुआवजा देने का कहा है।

कल श्रीगंगानगर रहा सबसे गर्म

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में कल पारा गिरा। राज्य में तापमान 49 डिग्री से नीचे ही रहा। 48.3 डिग्री के साथ श्रीगंगानगर प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। भरतपुर, टोंक व भीलवाड़ा में हवा के साथ बारिश हुई।

केरल में समय से पहले आया मानसून

दक्षणी पश्चिमी मानसून ने केरल व पूर्वोत्तर में दस्तक दे दी है। इस बार मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। राजस्थान में मानसून की एंट्री 25 दिन बाद होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

बीकानेर में आज भी रहेगी लू

बीकानेर में कल अधिकतम तापमान गिरकर 46.8 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 33.3 डिग्री था। रात गर्म थी। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा और लू चलेगी।