Skip to main content

आज खास : एकादशी 02:41 AM बजे तक, राहू काल 05:45 P.M. बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 02/06/2024

सम्वत् : 2081

मास : एकादशी 02:41 AM बजे तत्पश्चात द्वादशी

तिथि : एकादशी 02:41 AM बजे तक तत्पश्चात द्वादशी

वार : रविवार

सूर्योदय : 05:42 A.M.

सूर्यास्त :  07:28 P.M.

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

दिनमान : 13 / 46 / 24 घंटे

अभिजीत मुहूर्त : आज 12:07 P.M. बजे से 01:02 P.M. बजे तक रहेगा

नक्षत्र : रेवती 01:40 A.M. बजे तत्पश्चात अश्विनी

योग : आयुष्मान 12:12 P.M. बजे तत्पश्चात सौभाग्य

करण : बव 01:53 P.M. बजे तत्पश्चात बालव 02:41 P.M बजे तत्पश्चात कौलव

चन्द्रमा : आज मीन राशि में 01:40 A.M. बजे तक रहेगा तत्पश्चात मेष राशि में आएगा

सूर्य : वृषभ राशि में रहेगा

राहू काल :आज 05:45 P.M. बजे से 07:28 P.M. बजे तक रहेगा

दिशा शूल : पश्चिम

शिववास : कैलाश 02:41 A.M. बजे तत्पश्चात नंदी पर अपरा एकादशी

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
 उद्वेग  05:44 AM  07:27 AM
  चर  07:27 AM  09:09 AM
  लाभ   09:09 AM  10:52 AM
 अमृत  10:52 AM  12:34 PM
  काल  12:34 PM  02:17 PM
  शुभ  02:17 PM  03:59 PM
   रोग  03:59 PM  05:42 PM
  उद्वेग  05:42 PM  07:24 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
  शुभ  07:24 PM  08:42 PM
 अमृत  08:42 PM  09:59 PM
  चर  09:59 PM  11:17 PM
  रोग  11:17 PM  12:34 AM*
 काल  12:34 AM*  01:52 AM*
 लाभ 01:52 AM*  03:09 AM*
 उद्वेग  03:09 AM*  04:27 AM*
  शुभ  04:27 AM*  05:44 AM*

         * अगला दिन

मेष राशि : धन को लेकर आप काफी परेशान हो सकते हैं। ऋण लेने के कारण आपको परेशानी महसूस होगी। वैवाहिक जीवन में तनाव होने की आशंका है। भाषा की मर्यादा का विशेष ध्यान रखें। लोग आपको गुस्सा दिलाने का प्रयास करेंगे। गुप्त शत्रु आपको काफी लम्बा नुकसान पहुँचा सकते हैं।

वृषभ राशि : परिस्थितियों को लेकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। लोग आपसे काफी आकर्षित हो सकते हैं। परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। नौकरी में आय बढ़ने की सम्भावना बन रही है। बच्चों को लेकर कोई समस्या दूर होगी।

मिथुन राशि : विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र की परेशानियों का निवारण होगा। प्रबन्धन से जुड़े कार्यों में उत्तम सफलता मिलेगी। परिजन आपसे किसी गम्भीर मामले पर चर्चा कर सकते हैं। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। मन में किसी बात को लेकर असुरक्षा हो सकती है।

कर्क राशि : पैतृक सम्पत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। प्राचीन विद्याओं को सीखने की रुचि मन में हो सकती है। घर के बुजुर्ग आपसे काफी खुश रहेंगे। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। धूप में निकलने से बचें।

 

सिंह राशि : आज कार्यक्षेत्र में पुरानी गलतियों के कारण परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में डाटा अथवा सूचनाओं में त्रुटियाँ हो सकती है। अपने कम्प्यूटर या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का सावधानी पूर्वक प्रयोग करें। अपनी क्षमता से ज्यादा काम न करें। इससे एक तो आपके काम रुकेंगे दूसरा आपकी विश्वसनीयता में भारी कमी आ सकती है।

कन्या राशि : आज आपसे लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको प्रबुद्ध लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। होटल कारोबारियों की आय बढ़ सकती है। नये कार्यों की शुरुआत की योजना बना सकते हैं।
तुला राशि : आप जॉब को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मन में अज्ञात भय रहेगा। स्थान परिवर्तन को लेकर परिवार में चर्चा करेंगे। अपने विरोधियों की गतिविधियों पर ध्यान रखना आवश्यक है। किसी अपरिचित व्यक्ति से आपको काफी मदद मिल सकती है।
वृश्चिक राशि : आज आप थोड़े उदास हो सकते हैं। व्यवसाय में आपको काफी सुधार करने की आवश्यकता है। व्यापारी अपने ग्राहकों को लेकर थोड़े कठोर हो सकते हैं। स्वार्थी भाव रखने के कारण कुछ लोग आपसे दूरी बनाने का प्रयास करेंगे। अनावश्यक मामलों को तूल न दें। जीवनसाथी के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
धनु राशि : विरोधी आपका नुकसान करने की योजना बना सकते हैं। इसके लिये आज आपको चौकन्ना और धैर्यवान रहना होगा। व्यक्तिगत कार्यों के लिये आप दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। घर के सदस्य भी असन्तुष्ट हो सकते हैं। अपने घर की चर्चा बाहर वाले लोगों से करना उचित नहीं होगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिये शुभ रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों के ऊपर आपका प्रभाव मजबूत होगा। यदि आप अपने प्रेमी को विवाह के लिये प्रपोज करना चाह रहे हैं, तो दिन बेहद शुभ है। आपकी मनोकामनायें पूर्ण होंगी। सन्तान की उन्नति पर गर्व होगा।

कुम्भ राशि : आज आप घर पर आराम करना पसन्द करेंगे। किसी परेशानी को लेकर सोच-विचार में रहेंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क करना चाहेंगे, किन्तु ध्यान रखें गुप्त बातों को शेयर न करें। अनिर्णय की स्थिति में हैं, तो अपने मित्रों से सहयोग ले सकते हैं। विवादित मामलों पर प्रतिक्रिया न करें।

मीन राशि : आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। कुछ अच्छी सूचनायें मिलने से आपकी चिन्ता दूर होगी। अधिकारी वर्ग के लोगों के साथ तनाव दूर होगा। आज घर पर रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। सम्पत्ति पर निवेश करने के लिये समय शुभ है। नया कारोबार शुरू करने में सहयोगियों की मदद मिलेगी।