Skip to main content

कांग्रेस के लिये बुरी ख़बर: शास्त्री जी के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

आरएनई, नेशनल ब्यूरो। 

पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के पोते ने भी अब कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। शास्त्री जी के पोते विभाकर शास्त्री ने कल कांग्रेस को अलविदा कह दिया। शास्त्री जी के पोते ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। कल लखनऊ में उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।