Skip to main content

आज खास : त्रयोदशी तिथि 10:01 PM तक, राहू काल 04:00 PM. बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 04/06/2024

सम्वत् : 2081

मास : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष

तिथि : त्रयोदशी तिथि 10:01 PM तक उपरांत चतुर्दशी

वार : मंगलवार

सूर्योदय : 05:44 A.M.

सूर्यास्त :  07:25 P.M.

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

अभिजीत मुहूर्त : आज 12:07 P.M. बजे से 01:02 P.M. बजे तक रहेगा

नक्षत्र : भरणी 10:35 PM तक उपरांत कृत्तिका

योग : शोभन 06:11 AM तक, उसके बाद अतिगण्ड 03:18 AM तक, उसके बाद सुकर्मा योग

करण : गर 11:09 AM तक, बाद वणिज 10:01 PM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा : 04:14 AM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा

सूर्य : वृषभ राशि में रहेगा

राहू काल : आज 04:00 PM. बजे से 05:43 PM. बजे तक रहेगा

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
 रोग  05:44 AM  07:27 AM
 उद्वेग  07:27 AM  09:09 AM
  चर  09:09 AM  10:52 AM
 लाभ  10:52 AM  12:35 PM
  अमृत  12:35 PM  02:17 PM
  काल   02:17 PM  04:00 PM
  शुभ  04:00 PM  05:43 PM
   रोग  05:43 PM  07:25 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
 काल  07:25 PM  08:43 PM
 लाभ  08:43 PM  10:00 PM
 उद्वेग  10:00 PM  11:17 PM
  शुभ  11:17 PM  12:35 AM*
 अमृत  12:345 AM*  01:52 AM*
  चर 01:52 AM*  03:09 AM*
 रोग  03:09 AM*  04:27 AM*
 काल   04:267 AM*  05:44 AM*

         * अगला दिन

मेष राशि : आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अपनी परिस्थितियों को लेकर के रोष समाप्त होगा। धन कमाने के नये मौके मिल सकते हैं। आप लोगों से काफी अच्छी तरह से बात करेंगे, जिससे लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द ले सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश को लेकर उत्साहित रहेंगे।

वृषभ राशि : आपका धन आज काफी खर्च हो सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। आँखों में दर्द की शिकायत हो सकती है। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पूर्व उसे अच्छी तरह से जाँच लें। भविष्य को लेकर काफी आशान्वित रहेंगे। विदेशी भूमि से कारोबार अथवा नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि : आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य सम्बन्ध काफी रोमान्टिक होने वाले हैं। जॉब में आपकी पदोन्नति हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ व्यवसाय को लेकर भी विचार कर सकते हैं। सहकर्मियों के ऊपर आपका प्रभाव बढ़ेगा।

कर्क राशि : रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोगों को बहुत बड़ा धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। अटके हुये मामलों को अपने पक्ष में कर लेंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो उनसे अपने हृदय की बात कह सकते हैं। धनी और प्रभावशाली लोगों से आपका सम्पर्क मजबूत होगा। स्वास्थ्य समस्याओं का निवारण होगा।

 

सिंह राशि : आज आप परिस्थितियों को समझने में चूक कर सकते हैं। अच्छे मौकों को हाथ से जानें न दें। आपसे काफी प्रभावी लोग जुड़ेंगे जो आपको अच्छे प्रपोजल भी दे सकते हैं। युवा लोग नये कारोबार को लेकर उत्साहित रहेंगे। इन्टरव्यू आदि में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि : आपको अपने भविष्य को लेकर कुछ चिन्ता होगी। विवादित विषयों पर टिप्पणी न करें। आप आज कुछ अधार्मिक हो सकते हैं। धन उधार देने से बचें। कानूनी मामलों को फिलहाल टालना ही हितकर होगा।
तुला राशि : आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में हो सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। सेहत से जुड़ी परेशानियों का निवारण होगा। आय के दूसरे स्रोतों पर काम करने के लिये समय उत्तम है। विपरीत लिङ्ग के लोग आपसे ज्यादा आकर्षित हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि : समाज से जुड़े कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। बच्चे स्पोर्ट्स में विशेष रुचि ले सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति आपको प्राप्त हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। व्यवसाय में पार्टनर्स के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे होंगे। जीवनसाथी की सलाह आपको अवश्य लेनी चाहिये।
धनु राशि : आज आपकी दिनचर्या में अच्छी आदतें जुड़ सकती है। आप लोगों की समस्याओं का समाधान करने को उत्सुक रहेंगे। प्रेमी जन को महँगा उपहार दे सकते हैं। यदि आप व्यवसायी हैं तो आप अपने एकाउन्ट्स को लेकर काफी सतर्क रहें। कुछ लोग आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं।

मकर राशि :अपने कौशल विकास पर आप ध्यान दे सकते हैं। विद्यार्थियों के लिये दिन काफी अच्छा है। परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं। खानपान में आप काफी ध्यान देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज बहुत अच्छी खबरें मिल सकती है। आप लोगों के लिये काफी सम्मानित रहेंगे।

कुम्भ राशि : आज आप यात्राओं का भरपूर आनन्द उठायेंगे। ऐसे सभी कार्य जो अटके हुये थे, वह आज पूर्ण रूप से सुलझ सकते हैं। व्यवसाय में अपनी कार्ययोजना में सुधार करेंगे। आप घर में भी साफ-सफाई पर काफी ध्यान देंगे। नये वस्त्र अथवा महँगे इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों पर धन खर्च होगा।

मीन राशि : आज आप धन को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। लेकिन परिजन के विषय में खबर सुनकर मन प्रसन्न होगा। तीर्थ क्षेत्र की यात्रा की योजना बना सकते हैं। नये विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा।