Skip to main content

बागीदौरा विधानसभा चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी के जयकृष्ण पटेल जीते

RNE, ELECTION DESK .

लोकसभा चुनाव में जहां भाजपा की अपेक्षा के अनुरूप नतीजो नही रहे वहीं एक सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। बागीदौरा विधानसभा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के जयकृष्ण पटेल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के सुभाष तंबोलिया को हराया है।

इसके साथ ही राजस्थान में भाजपा की भजनलाल सरकार गठन के बाद अब तक हुए विधानसभा के दो उपचुनावों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले सुरेन्द्रपालसिंह टीटी को बगैर जीते मंत्री बनाने के बावजूद पार्टी को हार मिली थी।

बागीदौरा विधानसभा चुनाव में बीएपी के जयकृष्ण पटेल ने 122573 यानी 58.45 प्रतिशत वोट लिये। भाजपा के सुभाष तंबोलिया दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 71139 वोट मिले। कांग्रेस यहां दौड़ में ही शामिल नहीं हो पाई। उसके प्रत्याशी कपूरसिंह को 8904 वोट मिले।

गौरतलब है कि कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीय इस सीट से लगातार जीतते रहे हैं। पिछला विधानसभा चुनाव भी कांग्रेस के टिकट पर यहाँ से जीते थे। इसके बाद पार्टी छोड़ भाजपा में चले गए। लोकसभा चुनाव लड़ा। वहां हार मिली। अब न विधायक रहे, ना संसद बने।