Skip to main content

BIKANER : भाजपा की लगातार पांचवीं जीत, महाराजा करणीसिंह के बाद अर्जुनराम पहले ऐसे सांसद जो चार बार लगातार जीते

RNE, BIKANER .

केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल को 55711 वोटों से परास्त कर बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से लगातार चौथी जीत दर्ज की है। भाजपा के अर्जुनराम ने कुल 05 लाख 66 हजार 737 वोट लिये। ये वोट कुल कास्टिंग के 50.68% हैं। दूसरी और कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल ने 05 लाख 11 हजार 26 वोट लिए जो कि 45.7% प्रतिशत है। बीकानेर में 12258 वोट नोटा पर गए। ये 1.12% है।

इस जीत के साथ ही मेघवाल महाराजा करणीसिंह के बाद ऐसे दूसरे सांसद हो गए हैं जिन्होंने यहां लगातार चार जीत दर्ज की। महाराजा करणीसिंह 1952 से 1972 तक लगातार पांच बार बीकानेर से निर्दलीय सांसद बने। फिलहाल उनकी पोती सिद्धीकुमारी लगातार चौथी बीकानेर पूर्व से विधायक है।

अर्जुनराम मेघवाल इस जीत के साथ ही भाजपा ने लगातार पांचवीं बार बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से परचम फहराया है। अर्जुनराम से पहले सिने अभिनेता धर्मेन्द्र देओल ने बीकानेर में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था। वैसे बीकानेर लोकसभा सीट पर सबसे पहले भाजपा का परचम फराने वाले के रूप में महेन्द्रसिंह भाटी को याद किया जाता रहेगा।

पहले चुनाव की तरह कड़ा हुआ मुकाबला :

हालांकि अर्जुनराम मेघवाल ने चौथी बार जीत दर्ज की है और 55 हजार से अधिक वोटों से जीत होन कम मायने नहीं रखता लेकिन पिछले दो चुनाव से तुलना करें तो इस बार मुकाबला अपेक्षाकृत थोड़ा कड़ा रहा। कांग्रेस नेता ओर पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों मंे पूरी ताकत झोंक दी। ऐसे में जीत हार का अंतर घटकर 50 हजार के आस-पास आ गया।

जानिये चार चुनाव में कब, किसे, कितने वोटों से हराया :

अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर में पहला चुनाव 2009 में लड़ा। सामने रहे कांग्रेस के रेवंतराम पंवार। इस चुनाव में मेघवाल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि जीत दर्ज हुई लेकिन इस चुनाव में मेघवाल को आठ में से तीन विधानसभा क्षेत्रों में पिछड़ना पड़ा। इसके बाद लगातार दो चुनावों में उनकी जीत का आंकड़ा और राजनीतिक कद दोनों बढ़ता गया। इस चौथे चुनाव में फिर जोर-आजमाइश की स्थिति दिखी जिसमें अर्जुनराम ने अपनी कार्यशैली और व्यवहार के कारण एक बार फिर जीत का परचम फहराया। अलबत्ता इस बार उन्हें अनूपगढ़, खाजूवाला, लूणकरणसर और श्रीडूंगरगढ़ चार विधानसभा क्षेत्रों में पिछड़ना पड़ा। कोलायत में महज दो सौ वोटों से आगे रहे। मतलब यह कि जीत का सबसे बड़ा आधार बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र रहा।

जानिये : बीकानेर में किसे, कितने वोट मिले

S.N. Candidate Party EVM Votes Postal Votes Total Votes % of Votes
1 ARJUN RAM MEGHWAL Bharatiya Janata Party 561240 5497 566737 50.68
2 GOVINDRAM MEGHWAL Indian National Congress 506966 4060 511026 45.7
3 KHETA RAM Bahujan Samaj Party 8249 50 8299 0.74
4 ATMA RAM GUJARATI Independent 6267 14 6281 0.56
5 RATANI DEVI Independent 3894 32 3926 0.35
6 SATYANARAYAN DEVRA Independent 2958 8 2966 0.27
7 PUKHRAJ NAYAK Independent 2621 54 2675 0.24
8 BABU LAL Independent 2010 9 2019 0.18
9 GOPI CHAND MEGHWAL Independent 1787 8 1795 0.16
10 NOTA None of the Above 12431 127 12558 1.12
Total 1108423 9859 1118282