Skip to main content

भावुक मेघवाल बोले-कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास से चौथी बार कमल खिला

  • मेघवाल के घर उमड़े सैकड़ों कार्यकर्ता, मिठाइयां बंटी, शहरभर में खुशियां

RNE, BIKANER .

केन्द्रीय मंत्री एवं बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल की जीत पर शुरू हुआ जश्न का दौर पूरे शहर में चल रहा है। खासतौर पर मेघवाल के घर ‘सांसद सेवा केन्द्र’ के आगे उमड़ी भीड़ ने होली-दीवाली का एक साथ अहसास करवा दिया। जमकर पटाखे चले, गुलाल उड़ी और मिठाइयां बंटी।

सर्टिफिकेट लेकर कार्यकर्ताओं के बीच गए, पार्टी कार्यालय में स्वागत :

निर्वाचन अधिकारी से जीत का सर्टिंफिकेट लेकर मेघवाल सीधे सांसद सेवा केन्द्र पहुंचे जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनका इंतजार कर रहे थे। यहां डीजे पर जमकर ठुमके लगाये जा रहे थे वहीं गुलाल उड़ा कर पटाखे चलाये गए।

यहां कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए मेघवाल ने कहा, बीकानेर के ऊर्जावान युवाओं और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के अपार प्रेम और अटूट विश्वास का आभारी हूं। भाजपा के प्रति आप सभी के अपार स्नेह और समर्थन से ही बीकानेर में लगातार चौथी बार कमल खिला है।


इससे पहले पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना स्थान पर बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी,विधायक जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत, डॉक्टर विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, लोकसभा मुख्य चुनाव अभिकर्ता डॉक्टर सत्य प्रकाश आचार्य,जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत, भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, श्याम पंचारिया,नरेश नायक पूर्व जिलामंत्री अरुण जैन, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह रजवी,आनंद सिंह भाटी, जिला मंत्री मनीष सोनी, सांगी लाल गहलोत,मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवक अजय खत्री दिनेश महात्मा मुकेश ओझा महावीर सिंह चारण चंपालाल गेघर कमल आचार्य,सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

भाजपा कार्यालय में स्वागत :

अर्जुनराम मेघवाल का जीत के बाद में भाजपा कार्यालय में स्वावग्त हुआ। देहात अध्यक्ष जालमसिंह भाटी, डॉक्टर सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, चंपालाल गेदर, गुमानसिंह राजपुरोहित आदि इस मौके पर मौजूद रहे।

देशनोक करणी माता मंदिर में धोक :

मेघवाल ने देशनोक के करणी माता मंदिर में जाकर धोक लगाई। भगवती का आशीर्वाद लिया।