Skip to main content

नीतीश और तेजस्वी को एकसाथ सफर करते देख सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरमाया

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

बिहार की राजनीति में चाचा- भतीजा की जोड़ी मशहूर है। कभी कभी साथ तो कभी अलग का इनका खेल चलता रहता है। मगर पूरे बिहार की राजनीति इन्हीं दोनों के इर्द गिर्द घूमती है। चाचा हैं बिहार के सीएम नीतीश कुमार व भतीजा है बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। जो लालू यादव के बेटे हैं। लालू व नीतीश ने साथ साथ ही राजनीति शुरू की थी।

इस बार केंद्र में भाजपा को नहीं एनडीए को बहुमत मिला है और उसकी धुरी नीतीश व चंद्रबाबू नायडू है। इंडिया गठबन्धन इन दोनों को अपने साथ लाकर एनडीए को सत्ता से दूर करना चाहता है। ये तो समय बतायेगा कि क्या होता है।

लोकसभा चुनाव में चाचा व भतीजा आमने सामने थे। मगर आज पटना से दिल्ली की यात्रा में दोनों साथ साथ एक ही विमान में थे। दोनों अपने अपने गठबंधन की बैठकों में शामिल होने आये हैं। विमान में नीतीश की आगे और तेजस्वी की उनके पीछे सीट थी। देखें, इस सहयात्रा का रिजल्ट क्या आता है।