Skip to main content

मौसम : हल्की हवा से सुबह रही सुहावनी, दिन में रहेगा मौसम शुष्क, आज से बदल सकता है मौसम

  •  कल शाम से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
  • 6 से 8 जून के मध्य आंधी व मेघगर्जन की संभावना
  • कल पिलानी रहा सबसे गर्म

RNE, BIKANER .

बीकानेर में हल्की हवाओं ने गुरुवार का स्वागत किया। इन हवाओं से इस बात का पता चल रहा था कि आज मौसम अपना रंग थोड़ा बदलेगा। सुबह के खुशनुमा मौसम के कारण चहल पहल ज्यादा थी और मॉर्निंग वॉक करने वाले भी अधिक थे। राज्य में मौसम लगातार करवट बदल रहा है, कहीं ये गर्म तो कहीं राहत भी दे रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

बुधवार शाम से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसका असर 3 दिन रहने की संभावना है। उसी के चलते गुरुवार को बीकानेर की रात ज्यादा गर्म नहीं थी।
इस विक्षोभ के कारण राज्य के कुछ भागों में 6 से 8 जून तक मेघगर्जन, आंधी व हल्की बारिश की संभावना बनी है। इस दौरान कहीं कहीं तेज हवाएं भी चलेगी। जिनकी रफ्तार 30 से 40 किमी रहने की संभावना है। दो दिन से राज्य के तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है।

पिलानी रहा सबसे गर्म

पिछले 24 घन्टो में राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। पिलानी में सर्वाधिक तापमान 45.6 डिग्री दर्ज हुआ।

बीकानेर व जयपुर संभाग में बदलाव

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में बदलाव होने की संभावना के चलते बीकानेर व जयपुर संभाग में गुरुवार से आंधी, बारिश का दौर शुरू हो सकता है। 6 व 7 जून को बीकानेर संभाग में यही संभावना जताई गई है।

कल पारा गिरा

बीकानेर में कल अधिकतम तापमान गिरकर 42.4 डिग्री पर आ गया तो न्यूनतम तापमान भी 31.4 रहा। आज मौसम शुष्क रहेगा।