Skip to main content

झालावाड़ की सीट से माँ-बेटे ने बनाया अनूठा राजनीतिक रिकॉर्ड

RNE, STATE BUREAU .

राज्य की राजनीति में इस बार एक ऐसा अनूठा राजनीतिक रिकॉर्ड बना है जो शायद ही कभी टूटे। ये रिकॉर्ड बनाया है राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व उनके पुत्र दुष्यंत सिंह ने। लोकसभा सीट है झालावाड़।

इस सीट पर मां वसुंधरा व बेटे दुष्यंत ने पांच पांच बार चुनाव जीतकर ये रिकॉर्ड स्थापित किया है। देश की राजनीति में इस तरह का अनूठा रिकॉर्ड शायद ही किसी ने बनाया होगा, जहां तक जानकारी है एक ही सीट पर ऐसा रिकॉर्ड नहीं बना है।

  • 1989, 1991, 1996, 1998 व 1999 में वसुंधरा राजे झालावाड़ से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुई। सांसद के रूप में उनका अंतिम कार्यकाल पूरा होता उससे पहले ही वे 2003 में राज्य की मुख्यमंत्री बन गई और झालावाड़ सीट बेटे दुष्यंत को सौंप दी।
  • 2004, 2009, 2014, 2019 व 2024 में उनके बेटे दुष्यंत लगातार यहां से चुनाव जीते हैं। राजे को दो बार ही पूरे कार्यकाल मिले, तीन बार लोकसभा समय से पहले भंग हो गई। दुष्यंत को लगातार पूरे कार्यकाल मिले हैं।