Skip to main content

आज खास : प्रतिपदा शाम 04:44 बजे तक, राहू काल सुबह 10:52 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 07/06/2024

सम्वत् : 2081

मास : शुक्ल पक्ष

तिथि : प्रतिपदा शाम 04:44 बजे तक तत्पश्चात द्वितीया

वार : शुक्रवार

सूर्योदय : 05:41 AM

सूर्यास्त :  07:30 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

दिनमान : 13/49/15 घंटे

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:08 बजे से दोपहर 01:03 बजे तक रहेगा

नक्षत्र : मृगशिरा शाम 07:43 बजे तक तत्पश्चात आर्द्रा

योग : शूल रात्रि 08:05 बजे तक तत्पश्चात गंड

करण : बव दोपहर 04:44 बजे तक तत्पश्चात बालव 04:15 AM बजे तक तत्पश्चात कौलव

चन्द्रमा : आज वृषभ राशि में प्रातः 07.56 बजे तक रहेगा तत्पश्चात मिथुन राशि में रहेगा

सूर्य : वृषभ राशि में रहेगा

राहू काल : आज सुबह 10:52 बजे से दोपहर 12:36 बजे तक रहेगा

दिशा शूल : पश्चिम दिशा में

शिववास : गौरी के साथ शाम 06:07 बजे तक बजे तक तत्पश्चात श्मशान में |

शिववास : श्मशान में दोपहर 04:44 बजे तक तत्पश्चात गौरी के साथ

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
  चर
 05:44 AM  07:27 AM
  लाभ
 07:27 AM  09:09 AM
 अमृत  09:09 AM  10:52 AM
  काल  10:52 AM  12:35 PM
   शुभ  12:35 PM  02:18 PM
   रोग  02:17 PM  04:01 PM
  उद्वेग  04:01 PM  05:44 PM
  चर  05:44 PM  07:27 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
  रोग  07:27 PM  08:44 PM
  काल  08:44 PM  10:01 PM
 लाभ  10:01 PM  11:18 PM
 उद्वेग  11:18 PM  12:35 AM*
  शुभ  12:35 AM*  01:52 AM*
 अमृत 01:52 AM*  03:09 AM*
   चर  03:09 AM*  04:26 AM*
  रोग  04:26 AM*  05:44 AM*

         * अगला दिन

मेष राशि : आज आप यात्राओं पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। काल्पनिक बातों में आपका समय बर्बाद हो सकता है। दूसरों के सामने ज्यादा बातें करने से बचें। आप वेबसीरीज और सिनेमा का आनन्द ले सकते हैं। सोशल मीडिया का सावधान होकर प्रयोग करें।

वृषभ राशि : आज आप धन को लेकर कुछ संकोच में आ सकते हैं। मित्रों के प्रति आपके भाव कुछ नकारात्मक हो सकते हैं। लेकिन आपको आज धैर्यवान होना चाहिये। भोजन में शुद्धता का ध्यान रखें। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। कानूनी मामलों को आप अपने पक्ष में कर सकते हैं।

मिथुन राशि : यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपको पूरी तैयारी रखनी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का सामाजिक सम्मान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में लोग आपका अनहित करने की सोच सकते हैं। यद्यपि वे सफल नहीं होंगे किन्तु किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिये शुभ नहीं है। सेहत नरम होने की आशंका है। आपको पेट में सूजन और अपच की समस्या हो, तो तुरन्त चिकित्सकीय परामर्श ले लें। वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। आज शान्त रहें और परिस्थितियों का अवलोकन करें।

 

सिंह राशि : अधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। कुछ लोग आपको ठगने का प्रयास कर सकते हैं। साइबर ठगी को लेकर सावधान रहें। व्यवसाय में धन लाभ हो सकता है। किन्तु आज कई अच्छे मौके भी आपके हाथ से छूट सकते हैं। धन कमाने के लिये गलत मार्गों का चुनाव न करें।

कन्या राशि : दूसरों के ऊपर निर्भर रहने से आपको नुकसान होगा। व्यवसाय में सहयोगियों के ऊपर आपको शंका हो सकती है। दिन की शुरुआत किसी शुभ सूचना से होगी। कारोबार में कुछ बदलाव करने का विचार कर सकते हैं। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है।
तुला राशि : आज आप आसपास की परिस्थितियों का अच्छी तरह से मूल्याङ्कन करेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल में कमी महसूस करेंगे। आप स्थान-परिवर्तन को आतुर हो सकते हैं। एकतरफा होकर कोई भी निर्णय न लें। धूप में बाहर निकलने से बचें। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें।
वृश्चिक राशि : आज परिस्थितियाँ प्रतिकूल हो सकती है। बुरी संगत से हर हाल में दूर रहें। आपके ऊपर गलत आरोप लग सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आपकी अपेक्षा गलत सिद्ध हो सकती है। आज किसी नये कार्य की शुरुआत न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहने की सम्भावना है।
धनु राशि : आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। सभी कार्य आपकी अपेक्षा के अनुरूप ही होंगे। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा है। दाम्पत्य सम्बन्धों में आकर्षण भाव बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े लोगों धन के हिसाब-किताब में सावधानी रखें।

मकर राशि : बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। आप अपने घर के उपकरणों की मरम्मत आदि करवा सकते हैं। पिता के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने और मनोरञ्जन के लिये जा सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश से धन लाभ होगा।

कुम्भ राशि : आज धन को लेकर भाग्य साथ नहीं है। मार्केट में ज्यादा निवेश न करें। उधार लेन-देन आपको परेशानी में डाल सकता है। अनावश्यक विचारों के कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाह रहेंगे। ऐसे कार्यों से बचें जिनको लेकर आपके मन में आत्मविश्वास का भाव न हो।

मीन राशि : घर को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। आप लोगों से सलाह की अपेक्षा रखेंगे, लेकिन उचित सलाह मिलना कुछ कठिन है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर जल्दबाजी में कोई कदम न उठायें। नौकरीपेशा अपने काम की गुणवत्ता से प्रसन्न नहीं रहेंगे। ज्यादा सोचने से काम बिगड़ने की सम्भावना ज्यादा है। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है।