Skip to main content

सांगली लोकसभा सीट से चुनाव जीते बाहुबली नेता विशाल पाटिल कांग्रेस में हुए शामिल

RNE, NATIONAL BUREAU .

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के 99 सांसद जीते थे, जिनकी संख्या कल 100 हो गई। महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट से निर्दलीय के रूप में चुनाव जीते विशाल पाटिल कल कांग्रेस में आ गये।

महाअगाडी गठबंधन में जब सीटों पर समझौता हुआ तो सांगली की सीट शिव सेना उद्धव के हिस्से आ गई। इस कारण विकास पाटिल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत गये। पाटिल ने कल दिल्ली आकर अपनी जीत का प्रमाण पत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपा। बाद में उन्होंने सोनिया गांधी व राहुल गांधी से भी मुलाकात की।

कांग्रेस के साथ आने के बाद उन्होंने कहा कि मेरा पूरा परिवार सदा कांग्रेस में ही रहा है। सांगली की जनता और वहां का कांग्रेस संगठन मेरे कांग्रेस के साथ आने से खुश है। देश में कांग्रेस का ही भविष्य है।