Skip to main content

30 कैबिनेट मंत्री: गजेंद्रसिंह, भूपेन्द्र यादव कैबिनेट, अर्जुनराम मेघवाल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

  • राजनाथसिंह, अमित शाह,गडकरी, नड्डा, शिवराजसिंह सहित 30 कैबिनेट मंत्री मोदी कैबिनेट में शामिल
  • भागीरथ चौधरी बने पहली बार मंत्री 

 

RNE, NETWORK .

नरेन्द्र मोदी ने रविवार शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति भवन के सामने रायसीना हिल्स पर हजारों लोगों की मौजूदगी में हुए शपथ ग्रहण समारोह में मोदी 3.0 सरकार के मंत्रिमंडल शपथग्रहण में प्रधानमंत्री के साथ मंत्रियों ने शपथ ली। देश ही नहीं दुनिय के कई हिस्सों से आये राष्ट्राध्यक्ष, विशिष्ट व्यक्ति इस समारोह के साक्षी बने।

ये 30 बने कैबिनेट मंत्री :

राजनाथसिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जे.पी.नड्डा, शिवराजसिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस.जयशंकर, मनोहरलाल खट्टर, एच.डी.कुमारस्वामी, पीयूष गोयल, धर्मेन्द्र प्रधान, जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह, सर्बानंद सोनोवाल, वीरेन्द्र कुमार खटीक, राममोहन नायडू, प्रहलाद जोशी, जुएल उरांव, गिरिराजसिंह, अश्विनी वैष्णव,

ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेन्द्र यादव, गजेन्द्रसिंह शेखावत, अन्नपूर्णादेवी, किरेन रिजिजू, हरदीपसिंह पुरी, डा.मनसुख मांडविया, जी.किशन रेड्डी, चिराग पासवान, सी.आर.पाटिल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

राजस्थान से यादव, शेखावत कैबिनेट, अर्जुन स्वतंत्र प्रभार :

राजस्थान से भूपेन्द्र यादव एवं गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। राजस्थान मूल के ओड़ीसा अश्विनी वैष्णव भी कैबिनेट मंत्री बने हैं। इसके साथ ही बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। भागीरथ चौधरी को राज्यमंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। ऐसे  पिछले दो चुनाव से सीटें कम मिलने के बावजूद राजस्थान को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा प्रतिनिधित्व मिला है।

पांच : राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार :

राव इंद्रजीतसिंह, डा.जितेन्द्रसिंह, अर्जुनराम मेघवाल, प्रतापराव जाधव, जयंत चौधरी,

राज्यमंत्री

जतिन प्रसाद, श्रीपद येसो नायक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी.सुमन्ना, डा.चंद्रशेखर पेम्मासानी, प्रोफेसर एस.पी.सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, कीर्तिवर्धनसिंह, बी.एल, वर्मा, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, डा.एन.मुरूगन,अजय टिमटा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान,

भागीरथ चौधरी, संजय सेठ, दुर्गादास ऊइके, सुकांता मजूमदार, रक्षा खडसे, टोकन साहू, राज भूषण चौधरी, श्रीनिवास वर्मा, हर्ष मल्होत्रा, निमुबेन बामनिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबितरा मोर्गेरिटा,रवनीतसिंह।