Skip to main content

दिल्ली में कांग्रेस के नेताओं से मिलकर बने इंडिया गठबन्धन का हिस्सा

आरएनई, स्टेट ब्यूरो

बांसवाड़ा से आदिवासी पार्टी से निर्वाचित सांसद राजकुमार रोत इंडिया गठबंधन का हिस्सा होंगे। ये बात कल उन्होंने दिल्ली में स्पष्ट कर दी। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की।

कल से पहले तक रोत कहते रहे हैं कि वे एनडीए या इंडिया, किसी भी गठबन्धन का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने बांसवाड़ा सीट पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये महेन्द्रजीत सिंह मालवीय को हराया था। जयपुर में उन्होंने किरोड़ीलाल मीणा से भी मुलाकात की थी।

मगर कल वे पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा व राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ कांग्रेस संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की। उसके बाद स्पष्ट कर दिया कि वे इंडिया गठबन्धन का हिस्सा है।