Skip to main content

ओडिसा में इस बार बीजू जनता दल को हराकर भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल किया

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

ओडिसा में नई सरकार का गठन 12 जून को हो जायेगा। इस बार लोकसभा चुनाव के साथ ओडिसा में विधानसभा चुनाव भी हुए थे। इस बार ओडिसा में बीजू जनता दल का किला ढह गया और राज्य में भाजपा को बहुमत मिला है।

हार के बाद ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस्तीफा भी राज्यपाल को सौंप दिया। ओडिसा में पहले नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 10 जून को होना था। मगर भाजपा नेता केंद्र सरकार के गठन में व्यस्य थे। अब ओडिसा में नेता का चुनाव कर 12 जून को नये सीएम का शपथ ग्रहण समारोह करना तय किया गया है।