Skip to main content

आम चुनाव में समर्थन के लिए रायबरेली और अमेठी की जनता को धन्यवाद देंगे

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

रायबरेली व अमेठी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आज रायबरेली में शाम 5:30 बजे धन्यवाद सभा होगी। इस सभा में सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी, तीनों भाग लेंगे।

इस बार गांधी परिवार ने अपनी दोनों परंपरागत सीटें जीती है। राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव जीते हैं। धन्यवाद सभा की पूरी व्यवस्था अमेठी के सांसद किशोरीलाल कर रहे हैं। इस बार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 6 सीटें जीती।