Skip to main content

मौसम: उमस व गर्मी से शुरू हुआ बुधवार, अभी पारा बढ़ेगा, मानसून जल्दी आयेगा

RNE, BIKANER

उमस और गर्मी ने बीकानेर में बुधवार का स्वागत किया। रात से गहराई उमस का असर सुबह भी था। इसी कारण आज सड़कों पर चहल पहल कम थी। वॉक करने के लिए भी बहुत कम लोग बाहर निकले।


मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून पूर्व की वर्षा शुरू हो गई है। मगर अनेक जिलों में अब भी पारा बढ़ेगा। मानसून तेजी से चल रहा है इसलिए राज्य में भी वो जल्दी प्रवेश करेगा। इस बार राज्य में 5 दिन पहले मानसून की एंट्री हो सकती है। 20 जून से पहले राज्य में मानसून प्रवेश कर जायेगा।


बीकानेर में कल अधिकतम तापमान बढ़कर 44.8 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 30.6 डिग्री हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी।