Skip to main content

संसदीय कार्य विभाग ने तैयारी शुरू की

** एक महीनें चल सकता है ये सत्र
** दूसरे सप्ताह में बजट पेश होगा
** अगला सत्र पेपरलेस होगा

आरएनई, स्टेट ब्यूरो

राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार के दूसरे विधानसभा सत्र की तैयारियां आरम्भ हो गई है। ये सत्र 3 या 4 जुलाई से संभवतः आरम्भ होगा।
इस सत्र में राज्य का बजट पेश किया जायेगा। सत्र के एक महीनें चलने की संभावना है। शुरुआत में दो-तीन दिन सत्र चलेगा। जुलाई के दूसरे सप्ताह में सरकार बजट पेश करेगी।

सभी विधायक नहीं रहेंगे मौजूद
विधानसभा के बजट सत्र में सभी 200 विधायक मौजूद नहीं रहेंगे। 5 विधायकों के सांसद बन जाने के कारण 195 विधायक ही उपस्थित रहेंगे।

अगला सत्र पेपरलेस होगा
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को बैठक की। उसके बाद बताया कि विधानसभा की अनुषशा के अनुसार सदन में विधायकों की मेजों पर कम्प्यूटर लगाने और विधानसभा को पेपरलेस करने का काम आरम्भ हो गया है। सदन में प्रत्येक सीट पर एक आई-पेड लगाया जायेगा। संभवतः बजट सत्र के बाद जो सत्र आयेगा, उसमें सदन पेपरलेस हो जायेगा।