Skip to main content

बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा से चश्मा गायब करना अत्यंत निंदनीय कृत्य : अशोक प्रजापत

RNE, BIKANER .

संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से किसी असामाजिक तत्व द्वारा चश्मा गायब कर दिया गया है जिसको लेकर आज केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जिला कलेक्टर,और पुलिस अध्यक्ष से फोन पर बात कर अपराधियों पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बीकानेर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक से बात कर अपराधियों को शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की।

प्रजापत ने कहा की बाबा साहब भीम राव अंबेडकर, दीनदयाल उपाध्याय सहित इस देश के महान विभूतियों की प्रतिमाओं की सुरक्षा हेतु पुख्ता व्यवस्था की जानी चाहिए।
एडवोकेट अशोक प्रजापत ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने दलित, पिछड़े, गरीब और शोषित समाज के उत्थान के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। हम सबके हृदय में बाबा साहब के लिए अपार श्रद्धा है। लेकिन कुछ सामाजिक तत्व इस तरह की घटनाओं से सामाजिक सद्भावनाओं में विष घोलने का काम कर रहें है जिनको हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

भाजपा नेता, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष जालम सिंह भाटी,भाजपा शहर जिला अध्यक्ष विजय आचार्य,पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर सत्य प्रकाश आचार्य,भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत,श्याम पंचारिया, मोहन सुराणा,नरेश नायक,श्याम सुन्दर चौधरी,अरुण जैन, मनीष आचार्य, अनिल शुक्ला,बाबूलाल गहलोत, आनंद सिंह भाटी,विजय उपाध्याय त्रिलोक चंद कुमावत,अर्जुन कुमावत आदि ने इस कृत्य की निंदा की है।