Skip to main content

मौसम: रात की उमस से सुबह की हवाओं ने राहत दी, दिन में धूप रहेगी, मानसून जल्दी आयेगा

** आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा
** महीनें के अंत में मानसून आयेगा

आरएनई, बीकानेर

रात की उमस से बेहाल लोगों को सुबह सुबह चली हवाओं ने काफी राहत दी। शनिवार को सुबह आसमान साफ था मगर हवाओं से राहत थी। ठंडी हवा का लुत्फ कॉलोनियों के पार्क में बैठकर लोग उठा रहे थे। मॉर्निंग वॉक करने वालों जरूर इन दिनों कम हो गये हैं।

मानसून जल्दी आयेगा
मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। दक्षिण पश्चिमी मानसून ने अपनी गति पकड़ ली है। वो अब तेज रफ्तार से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 30 जून से 8 जुलाई तक मानसून दाखिल हो सकता है। चार दिन में बंगाल की खाड़ी में मानसून आ जायेगा, राजस्थान में वहीं का मानसून आता है।

आज बीकानेर में धूप रहेगी
मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी। कल दिन का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान भी 32.4 डिग्री तक पहुंच गया।