Skip to main content

दोनों पर सर्राफा व्यापारी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। उनके खिलाफ मुंबई की एक अदालत ने जांच के आदेश दिए हैं।
मुंबई की सत्र अदालत ने शिल्पा शेट्टी व उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

दोनों पर एक सर्राफा व्यापारी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अदालत ने कहा है कि जांच में आरोप सही साबित हों तो पुलिस दोनों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करे।