Skip to main content

सोनाली को उनकी कृति ‘सुध सोधूं जग आँगणे’ व प्रहलाद सिंह को ‘ म्हारी ढाणी ‘ के लिए दिया पुरस्कार

आरएनई, बीकानेर

बीकानेर की राजस्थानी युवा कवयित्री, चित्रकार सोनाली सुथार को साहित्य अकादमी, नई दिल्ली का इस वर्ष का युवा साहित्य पुरस्कार घोषित हुआ है। वहीं नागौर के प्रहलाद सिंह ‘ झोरड़ा ‘ को अकादमी का बाल साहित्य पुरस्कार मिला है।

साहित्य अकादमी, नई दिल्ली ने आज पुरस्कार घोषित किये हैं। सोनाली सुथार को उनकी काव्य कृति ‘ सुध सोधूं जग आँगणे ‘ पर ये पुरस्कार मिला है। सोनाली सुथार सुविख्यात वास्तुविद आर के सुथार की सुपुत्री है। वे चित्रकार भी हैं। प्रहलाद सिंह को ये पुरस्कार उनकी बाल काव्य कृति ‘ म्हारी ढाणी ‘ पर दिया गया है। प्रहलाद राजस्थानी के विख्यात कवि कानदान कल्पित के परिवार से है।

सोनाली सुथार व प्रहलाद झोरड़ा को पुरस्कार मिलने पर मधु आचार्य ‘ आशावादी ‘, हरीश बी शर्मा, संजय पुरोहित, धीरेंद्र आचार्य, हेमंत उज्ज्वल, नगेन्द्र नारायण किराडू, सीमा भाटी, ऋतु शर्मा, आशीष पुरोहित, बुनियाद हुसैन जहीन, इरशाद अजीज, संजय आचार्य वरुण, गंगाविशन विश्नोई, विनीता शर्मा आदि ने प्रसन्नता जाहिर की और दोनों साहित्यकारों को बधाई दी है।

जानिये किस भाषा में, कौन विजेता

23 भाषाओं में युवा पुरस्कार: 

ये रहे भाषावार निर्णायक :