Skip to main content

अब 33 की बजाय 50 जिलों की जियोग्राफी से पूछे जाएंगे प्रश्न

आरएनई, स्टेट ब्यूरो।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के संशय को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने दूर कर दिया है। गौरतलब है कि पिछली गहलोत सरकार के द्वारा 17 नए जिलों के गठन करने से राजस्थान के भूगोल की स्थिति बदल गई थी।

इसी के चलते छात्रों में यह असमंजस की स्थिति बनी हुई थी कि भूगोल विषय से संबंधित प्रश्न 33 जिलों से पूछे जाएंगे या 50 जिलों से। इस पर बोर्ड अध्यक्ष ने एक्स के जरिए यह साफ कर दिया है कि प्रश्न बदली हुई जियोग्राफी के हिसाब से पूछे जाएंगे। इसी के साथ ही अध्यक्ष ने छात्रों को नसीहत दी कि वो बदली हुई जियोग्राफी से अपनी वाकफियत बढ़ाएं।