Skip to main content

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कल प्रियंका गांधी भी शामिल होगी

आरएनई, नेशनल ब्यूरो। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यूपी में ये यात्रा 22 फरवरी तक रहेगी। इस दौरान कई सभाएं भी आयोजित होगी।
न्याय यात्रा कल चंदौली के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। 22 फरवरी यूपी में कांग्रेस की कुल 8 रैलियां होगी। जिनमें प्रियंका गांधी भी शामिल होगी।राहुल गांधी की इस यात्रा में अपना दल कमेरवादी की नेता पल्लवी पटेल भी शामिल होगी। सपा की तरफ से यात्रा में शामिल होने को लेकर किसी तरह का बयान नहीं आया है। जबकि कांग्रेस ने इस बार यात्रा के रूट व आयोजनों की जानकारी सपा को भी दी थी।