Skip to main content

राज्य सरकार ने जारी किए आदेश

** पिछली सरकार ने की थी नियुक्तियां
** संविदा पर लगे थे ये कर्मचारी

आरएनई, स्टेट ब्यूरो

पंचायती राज विभाग के अधीन लगे कर्मचारियों ( मानव संसाधन ) की सेवाएं 30 जून को समाप्त हो जायेगी। इससे लगभग 1000 युवा बेरोजगार हो जायेंगे।
मानव संसाधनों की ये भर्ती पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के समय की गई थी। इनका काम मनरेगा में सोशल ऑडिट के साथ साथ सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करना था।

पंचायत राज विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने इनकी सेवाएं समाप्त करने के सम्बंध में आदेश जारी किए हैं। इससे पहले नई भाजपा सरकार ने राजीव गांधी युवा मित्र योजना को बंद किया था, जिससे पांच हजार युवा बेरोजगार हो गये थे।