Skip to main content

जानिए किसे मिली किस राज्य की जिम्मेवारी

  •  अलवर सांसद व केंद्रीय मंत्री यादव महाराष्ट्र के प्रभारी
  •   मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा का जिम्मा दिया

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी ने अगले कुछ महीनों में होने वाले चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारी आरम्भ कर दी है। लोकसभा चुनाव में जो राज्य कमजोर रहे वहां विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन हो, इसके लिए अभी से पार्टी ने काम शुरू कर दिया है।

 

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के बाद भाजपा की सबसे बड़ी हार महाराष्ट्र में हुई थी। उसे 48 में से केवल 9 सीट मिली। चार महीनें बाद यहां विधानसभा के चुनाव है। भाजपा ने अलवर के सांसद व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को इस राज्य में सह प्रभारी लगाया गया है।

हरियाणा में भी भाजपा इस बार 10 मे से केवल 5 सीटें जीत सकी थी। इस राज्य में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी व सांसद बिपल्ब कुमार देव जो त्रिपुरा के पूर्व सीएम है, को सह प्रभारी बनाया है। झारखंड का प्रभारी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बनाया गया है और उनके साथ सह प्रभारी के रूप में असम के सीएम हेमंता विश्व शर्मा को लगाया है। चौथे चुनावी राज्य जम्मू एवं कश्मीर का प्रभारी केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को बनाया गया है।