Skip to main content

Nokha : भारत सरकार द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी को छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे 4 लाख रुपए

  • 32 लाख छात्रवृत्ति के हकदार हुए 8 विद्यार्थी……

आरएनई,नोखा।

आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक, नोखा के 8 विद्यार्थियों का भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही योजना “इंस्पायर स्कॉलरशिप स्कीम” में चयन हुआ है।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं विज्ञान संकाय के टॉप-1 परसेंटाइल सूची में विद्यालय के अश्विनी सिंह राठौड़, खुशबू बिश्नोई, प्रभात सारस्वत , पुष्पलता खत्री, प्रांजल उपाध्याय, लोकेश पालीवाल, मनीषा डूडी, रोहित सारस्वत सहित 8 विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया है। भैया अश्विनी सिंह राठौड़ व खुशबू उपाध्याय ने बीकानेर जिले में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस छात्रवृत्ति योजना के तहत इन विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने व शोध कार्य के लिए प्रतिवर्ष ₹80000 उच्च शिक्षा के दौरान कुल 5 वर्षों तक मिलेंगे । इस प्रकार प्रत्येक विद्यार्थी को 4 लाख रुपए तथा 8 विद्यार्थियों को 32 लाख रुपये भारत सरकार द्वारा छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे। प्रधानाचार्य आशीष डागा ने सभी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।