Skip to main content

चिकित्सा मंत्री ने दिये निर्देश अब 5261 पदों पर होगी भर्ती

आरएनई, स्टेट ब्यूरो

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा आधारित भर्ती में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ( सीएचओ ) के पद राज्य सरकार ने बढ़ा दिए हैं। जिससे कई बेरोजगारों को लाभ मिलेगा। राज्य सरकार ने सीएचओ के 767 पद बढ़ाए हैं। अब कुल 5261 पदों पर भर्ती की जायेगी।

चिकित्सा विभाग की एसीएस शुभ्रा सिंह के अनुसार पूर्व में कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से सीएचओ के 3531 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसके बाद 963 पद और बढ़ाए गये थे। अब चिकित्सा मंत्री के निर्देश पर इन पदों में 767 पद और बढ़ाए गये हैं।