Skip to main content

श्रद्धांजलि : श्रीनाथ जोशी के निधन पर सिस्टर निवेदिता कॉलेज में शोक व्यक्त

आरएनई, बीकानेर।

माँ करणी शिक्षण एवं शोध सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष श्रीनाथ जोशी का आज सुबह निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा मोहता सराय स्थित निवास से रवाना होकर चौखूंटी पहुंची जहां उनके बड़े पुत्र विश्वनाथ जोशी ने मुखाग्नि दी।

महिला शिक्षा को बढ़ावा देने वाले जोशी सिस्टर निवेदिता कन्या विद्यालय के संस्थापक सदस्य व अध्यक्ष थे। इससे पूर्व उन्होंने सच्चे और ईमानदार सेवक के रूप में राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दी। वे अपने पीछे पत्नी संतोष जोशी, दो पुत्र विश्वनाथ, सोमनाथ सहित चार पुत्रियों नातियों-पोतियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

जोशी के निधन पर सिस्टर निवेदिता कॉलेज परिवार में शोक छा गया। प्राचार्य डॉक्टर श्यामा पुरोहित ने कहा, जोशी की कर्तव्य निष्ठता एवं सेवा परायणता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी। आज उनके निधन पर समिति सदस्यों व महाविद्यालय परिवार ने शोक व्यक्त करते हुए सदैव उनसे प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।