Skip to main content

Bikaner : लालचंद ने सात लोगों पर 242 प्लॉट, पैसे हड़पने का आरोप लगाया

  • उदयरामसर की करणी विहार कॉलोनी का मामला
  • गंगाशहर थाने में रिपोर्ट

RNE Bikaner.

बीकानेर में एक बड़ा प्रॉपर्टी विवाद सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने 65 लाख से ज्यादा रूपए और 245 प्लॉट हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

क्या है मामला :
पुलिस से मिली रिपोर्ट के मुताबिक जय नारायण व्यास कॉलोनी निवासी लालचंद ने रुपए और प्लॉट हड़पने की शिकायत की है। आरोप लगाया है कि संजयसिंह, राजेश जयपाल, युद्धवीरसिंह, प्रशांत बेनीवाल, पवन यादव, कन्हैयालाल भाटी, जितेन्द्र बोथरा ने 67.65 लाख रुपए हड़प लिए। इसके साथ ही करणीविहार कॉलोनी उदयरामसर के 242 प्लाट भी हड़पने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही थानाधिकारी समरवीर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।