Skip to main content

BIKANER : हमले से घबराकर भागे विद्युत कर्मचारी, पुलिस बेबस (देखें वीडियो)

RNE BIKANER .

बीकानेर में विद्युत विभाग के ऑफिस में भीड़ ने हमला बोल दिया। पूरा ऑफिस तहस नहस कर दिया। अधिकारी-कर्मचारी जान बचाकर भागते नजर आए। हालत ऐसी हो गई कि पुलिस भी बेबस देखती रह गई।

 

कारणों का खुलासा नहीं, अधिकारी को पीटा :

हालांकि अचानक हुए इस हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन इस दौरान एक अधिकारी की पिटाई होने की जानकारी सामने आई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को कुछ लोग पुलिस लाइन स्थित विद्युत निगम के ऑफिस पहुंचे थे। ये जामसर निवासी बताए जा रहे हैं। आते ही हल्ला कर दिया। कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों से कहासुनी, धक्कामुक्की कर लौट गए।

थोड़ी देर बाद भारी भीड़ के साथ लौटे। आते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। इनमें महिलाएं भी शामिल थी। हालांकि इस वक्त मौके पर पुलिस भी मौजूद थी लेकिन पुलिसकर्मी इतने कम थे कि वे हमलावरों को रोक नहीं पाए।