Skip to main content

कल होगा लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव, एनडीए कर रहा सर्व सम्मति बनाने का प्रयास

  •  आज 12 बजे तक नामांकन दाखिल होंगे
  •  एनडीए कर रहा सर्वसम्मति का प्रयास

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

अठाहरवीं लोकसभा के अध्यक्ष का चुनाव कल होगा और उसके लिए आज दोपहर 12 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। आज एनडीए अपने उम्मीदवार का ऐलान करेगा वहीं इंडिया की रणनीति भी आज स्पष्ट हो जायेगी। एनडीए इस चुनाव के लिए सर्व सम्मति बनाने का प्रयास लगातार कर रहा है।

इस चुनाव के लिए राजनीतिक उठापठक जारी है। एनडीए की तरफ से भाजपा इस पद के लिए चुनाव की जगह सर्वसम्मति का प्रयास कर रहा है। वहीं कांग्रेस ने परंपरा का हवाला देते हुए डिप्टी स्पीकर का पद मांग लिया है। अधिकतर विपक्षी दलों ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले है। भाजपा ये पद अपने पास रखना चाहती है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सर्वसम्मति बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजूजू ने भी मल्लिकार्जुन खड़गे, सुदीप बंधोपाध्यय से मुलाकात की है। कांग्रेस ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। आज ही उसका रुख स्पष्ट होगा। आज दोपहर 12 बजे तस्वीर साफ हो जायेगी।