Skip to main content

कांग्रेस सांसद के.सी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

RNE, NATIONAL BUREAU .

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन की ओर से विपक्ष का नेता चुना गया है। यह जानकारी कांग्रेस सांसद के.सी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस संसदीय कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को पत्र लिखकर इस बारे में जानकारी दी है। गौरतलब है राहुल गांधी-नेहरू परिवार के तीसरे सदस्य होंगे जो यह लोकसभा में जिम्मेदारी निभाएंगे। इससे पहले उनके पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी भी लोकसभा में विपक्ष के नेता रह चुके है।