Skip to main content

भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी बीमार, एम्स में भर्ती किया गया

  • आडवाणी एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है। कल उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार उन्हें उम्र सम्बंधित दिक्कतों का कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। 96 वर्षीय आडवाणी उम्र संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

रात को बिगड़ी तबीयत :

आडवाणी की तबीयत कल रात अचानक करीब बिगड़ गई। उन्हें तुरंत दिल्ली एम्स लाया गया भर्ती कर लिया। एम्स मीडिया सेल की प्रभारी डॉक्टर रीमा दादा ने बताया कि आडवाणी डॉक्टर अमलेश सेठ की निगरानी में भर्ती हैं और उनकी हालत अभी स्थिर है। उन्हें रूम नंबर 201 ओल्ड प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। गौरतलब है कि 96 वर्षीय आडवाणी अपनी बेटी प्रतिभा के साथ पृथ्वीराज रोड स्थित सरकारी बंगले में रहते हैं। उनकी पत्नी कमला आडवाणी का 08 साल पहले निधन हो गया था।