Skip to main content

बीकानेर के गंगाशहर का मामला : घर को आग लगाई, बोले-अभी तो ट्रेलर दिखाया है

आरएनई, बीकानेर।

बीकानेर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां बेटी का गैर जातीय लड़के से लव मैरिज करना एक परिवार को इस कदर नागवार गुजरा कि नाराज परिजनों ने लड़के वालों के घर को आग लगा दी। गनीमत यह रही कि जानमाल का बड़ नुकसान नहीं हुआ। लड़के के परिजनों ने एसपी के सामने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

बीती रात यूं लगाई आग:
घटना बीकानेर के गंगाशहर इलाके में चौपड़ा बाड़ी क्षेत्र की है। एसपी ऑफिस में पुलिस के सामने फरियाद लेकर पहुंची निर्मला सोनी ने जो अपने घर के वीडियो फुटेज पुलिस व मीडिया को बताये हैं। इनमें साफ दिख रहा है कि देर रात को दो लड़के घर की तरफ बढ़ते हैं।

दरवाजे पर पेट्रोल जैसा कुछ छिड़कते हैं। एक की सैकंड में आग की लपटें उठने लगती है। पूरे घर में धुएं के धब्बे दिखाती हुई निर्मला सोनी का कहना है, हम डर-डर की जी रहे हैं। वे कहते हैं, अभी तो ट्रेलर दिखाया है। पिक्चर बाकी है।

मामला यह है:
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगाशहर चौपड़ा बाड़ी इलाके में रहने वाली निशा चौधरी ने इसी इलाके के रमन सोनी से शादी से कर ली। लड़की के घरवाले इस शादी से बुरी तरह खफा है। लड़के वालों का कहना है, वे लगतार मारने-पीटने की धमकियां दे रहे हैं। बुधवार रात को तो घर में आग ही लगा दी।