Skip to main content

उत्तरप्रदेश के हाथरस में भोलाबाबा की सत्संग में भगदड़ से 40 मौत, 100 से ज्यादा घायल

RNE Network.

उत्तरप्रदेश के हाथरस से बड़ी दर्दनाक खबर आई है। यहां चल रही एक सत्संग के दौरान भगदड़ मच जाने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें से कइयों की हालत बहुत गंभीर है। हालात यह है कि पूरे परिसर में जगह-जगह मृत लोगों के शव पड़ै हैं।

इनमें से अचेत और घायलों को उठाकर हॉस्पिटल तक पहुंचाने के लिए बड़ी तादाद में फोर्स और कार्यकर्ताओं को लगाया गया। घायलों की संख्या इतनी ज्यादा है कि एटा और हाथरस के हॉस्पिटलों में बिस्तर तो कम पड़ ही गए जमीन पर भी जगह-जगह मरीज लेटे हैं।

मामला क्या है:
हाथरस जिले के सिकंदराऊ में ‘भोले बाबा’ के नाम से विख्यात प्रवचनकर्ता की सत्संग चल रही थी। इसमें भारी भीड़ थी और सत्संग खत्म होते ही भगदड़ मच गई। महिलाएं, बच्चे कुचलते गये। देखते ही देखते बड़ी तादाद में लोग नीचे गिर गये। घायलों को टैंपों, बसों में लादकर हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए त्वरित राहत के निर्देश दिये हैं। अधिकारियों को मौके पर भेजा है।