Skip to main content

मौसम: हवाओं ने किया बुधवार का स्वागत, बादल भी छाये, मानसून कर गया प्रवेश

  •  कल बीकानेर में बारिश की संभावना
  • श्रीगंगानगर को छोड़ सब जगह मानसून का प्रवेश

आरएनई, बीकानेर

बीकानेर में बुधवार की शुरुआत हवाओं के साथ हुई। मंद मंद चल रही हवाओं के कारण सुबह मनमोहक थी। कुछ बादल भी आकाश में अटखेलियां कर रहे थे। रात की उमस का बिल्कुल भी असर नहीं दिख रहा था। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मानसून की एंट्री हो गई।

कल बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार आज बीकानेर में मानसून प्रवेश कर गया है। कल बीकानेर में बारिश की संभावना है। दो दिन से तो शहर में उमस का जोर है, उससे राहत अब बारिश के बाद ही सम्भव है। आज धूप होगी, बादल भी नजर आयेंगे, मगर बरसात की संभावना कम रहेगी।

विभाग के अनुसार इस बार बीकानेर में मानसून समय पर आ रहा है और अच्छी बारिश की उम्मीद है। निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार इस महीनें के पहले, दूसरे व चौथे सप्ताह में बारिश अच्छी होगी।

श्रीगंगानगर को छोड़ सब जगह मानसून
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के सभी जिलों में मानसून पहुंच गया है। अभी श्रीगंगानगर में मानसून की एंट्री का इंतजार है। पूरी जुलाई में राज्य में बारिश के आसार हैं। राज्य में अगले एक सप्ताह बारिश होगी।

बीकानेर में आज बादल रहेंगे
बीकानेर में मानसून आज प्रवेश कर गया मगर बारिश के आसार कल है। आज बीकानेर में धूप रहेगी, मगर बादल भी रहेंगे। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री था तो न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री रहा।