Skip to main content

राजनीतिक हलके में सुनीता डोटासरा की सेवानिवृत्ति सुर्खियों में, 5 साल पहले ली स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति

RNE, State Byuro.   

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की शिक्षिका पत्नी सुनीता डोटासरा ने आज सरकारी सेवा से स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। इन दिनों डोटासरा व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के मध्य सड़क व विधानसभा में टकराहट चल रही है। डोटासरा व कांग्रेस दिलावर के इस्तीफे की मांग उनके आदिवासियों पर दिए बयान को लेकर कर रहे हैं।

जबकि डोटासरा की पत्नी उसी शिक्षा विभाग की कर्मचारी है जिसके मंत्री मदन दिलावर है। 35 साल नोकरी करने के बाद 5 साल पहले आज डोटासरा की पत्नी सुनीता डोटासरा को स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति मिल गई।

स्कूल में सेवानिवृत्ति के समारोह में गोविंद डोटासरा भी उपस्थित थे। राजनीतिक हलके में डोटासरा की पत्नी की स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति सुर्खियों में है। माना जा रहा है कि अब डोटासरा शिक्षा मंत्री दिलावर पर ज्यादा हमलावर होंगे।