Skip to main content

SNAKE BITE : सांप ने दो बार काटा तो युवक ने बदले में तीन बार काटा, सांप मर गया!

RNE, NETWORK 

नींद में सो रहे एक युवक को सांप ने डंस लिया। वह जागा तो सांप ने दुबारा डंस लिया। युवक ने आव देखा न ताव। सांप को पकड़कर उसे अपने दांतों से जगह-जगह तीन बार काट लिया। हालांकि घटना के बाद दूसरे लोग युवक को हॉस्पिटल ले गए। वह तो ठीक है लेकिन इस बीच खबर आई है कि वह सांप चल बसा जिसे युवक ने बदले की भावना से काटा था। यह खबर पूरे देश में वायरल हो रही है। लोग युवक को देखने हॉस्पिटल पहुँच रहे हैं।

मामला यह है :

दरअसल नवादा के राजौली में रेलवे प्रोजेक्ट चल रहा है। इसी प्रोजेक्ट पर झारखंड के लातेहार निवासी संतोष लोहार मजदूरी करते हैं। जंगली इलाके में रेलवे लाइन बिछाने का काम कर रहे मजदूर कैंप में रहते हैं। इसी केंप में अचानक एक सांप ने संतोष को काट लिया। सांप ने दो बार काटा तो संतोष गुस्से में आ गए। उन्होंने लोहे के सरिया से सांप को पकड़ा और उसे तीन बार काट डाला। सांप की मौके पर ही मौत हो गई।

संतोष बोले-यह हमारे गांव का टोटका :

संतोष लोहार ने बताया कि उसके गांव में सांप के काटने पर यही टोटका किया जाता है। टोटका यह है कि अगर सांप एक बार आपको काटे तो आप उसे दो बार काट लीजिए। इससे आप पर सांप के विष का कोई असर नहीं होगा। इसी कारण सांप ने मुझे दो बार काटा, तो मैंने उसे तीन बार काट लिया। इस अजीब घटना को सुनकर लोग अस्पताल में संतोष को देखने आ रहे हैं।