Skip to main content

बीकानेर शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष करण पाल सिंह शेखावत का निधन

RNE, BIKANER .

बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव राहुल जादुसंगत ने बताया कि स्वर्गीय शेखावत कांग्रेस के कद्दावर नेता के रूप में अपनी पहचान रखते थे
बीकानेर नगर निगम में पार्षद भी रहे और होलसेल भंडार में उन्होंने अध्यक्ष के रूप में अपना एक कार्यकाल पूरा किया।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे पार्टी के लिए हमेशा समर्पित कार्यकर्ता रहे शहर कांग्रेस में हमेशा उनकी कमी पार्टी को खलेंगी उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हैं और संवेदना व्यक्त करते हैं।

कांग्रेस नेता पूर्व शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कर्णपाल सिंह शेखावत के निधन पर कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक , राजस्थान हाइकोर्ट के वकील पुष्पेंद्र चौधरी , श्याम रांकावत,कांग्रेस नेत्री अंजना खत्री , सेवादल के नेता नरसिंह दास व्यास , हनुमान व्यास ने शोक संवेदना व्यक्त की हे , पारीक ने कहा की कर्णपाल सिंह सेखावत कर्मठ निष्ठावान कांग्रेस नेता थे उनके निधन से कांग्रेस जगत को अपूरणीय ख्यती हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं दुख की इस घड़ी में उनके परिवार को संबल प्रदान करें ।

  • नित्यानंद पारीक कांग्रेस नेता