Skip to main content

आम लोगों से बात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास के बारे में जानेंगे

RNE, National Bureau

नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी फुल एक्शन मोड पर है। आज वे अपने निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर रहेंगे। चुनाव जीतने के बाद उनका रायबरेली का ये दूसरा दौरा है। पहले दौरे में उनके साथ सोनिया गांधी व प्रियंका भी थे।

राहुल रायबरेली में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। आम लोगों से बात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानेंगे। कल राहुल असम व मणिपुर के दौरे पर थे। असम में वे बाढ़ पीड़ितों से मिले थे और उसके बाद मणिपुर गये। जहां तीन राहत शिविरों में रह रहे लोगों से मुलाकात की। उससे पहले वो गुजरात व उससे भी पहले हाथरस के दौरे पर गये थे।