Skip to main content

RAJASTHAN BUDGET 2024 : 05 साल में 04 लाख भर्तियां, वन-स्टेट वन इलेक्शन लागू कर सभी पंचायत चुनाव एक साथ होंगे

रहुल हर्ष /मनोज आचार्य 

RNE, NETWORK

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री दिया कुमारी ने विपक्ष की टोकाटोकी के बीच बुधवार को भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया। लगभग ढाई घंटे के बजट भाषण में दिया कमारी ने हर वर्ग को केन्द्रित कर घोषणाएं की। विकास के लिए सरकार का विजन बताया और विपक्ष को भी बार-बार निशाने पर लिया।

विकसित राजस्थान व भाजपा का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास व सबका कल्याण नीति की अवधारणा पर उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दीया कुमार ने प्रदेश के भजन लाल सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया। यूं तो बजट वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले होता है लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण बजट जुलाई में पेश किया गया है।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कवि शिवमंगल सिंह सुमन की पंक्ति ‘‘गति प्रबल पैरों में भरी, फिर क्यों रहूँ दर-दर खड़ा, जब आज मेरे सामने है, रास्ता इतना पड़ा। जब तक न मंजिल पा सकूँ, तब तक मुझे न विराम है, चलना हमारा काम है, चलना हमारा काम है।‘‘ के साथ गत कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2023-24 में कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण 5 लाख 80 हजार रूपए का कर्जभार बढ गया जो देश में पंजाब के बाद सबसे अधिक है। 2017-18 में जहा प्रति व्यक्ति कर्ज 36 हजार था 70 हजार रूपए तक पहुंच गया है।

घोषणाओं का खोला पिटारा

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने युवाओं, किसानों तथा महिलाओं का खासा ध्यान रखा है। युवाओं के लिए इस वर्ष 1 लाख सहित आगामी 5 साल में 4 लाख भर्तियां देने का वादा किया। साथ ही मेधावी विधार्थियों के लिए टैबलेट तथा 3 माह फ्री इन्टरनेट सुविधा दी है। इसके अलावा किसानों को 23 लाख करोड का ब्याज मुक्त ऋण देने की घोषणा की है। प्रदेश में ईआरसीपी परियोजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पांच जिलों में शुरू करने की घोषणा भी की गई है। जिससे किसानों को खेती के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके।

उपमुख्यमंत्री ने किसानों को इस वर्ष 1.45 लाख विद्युत कनेक्शन जारी करने की घोषणा की है। जिससे किसानों को खेती के दौरान परेशानी ना हो। साथ ही लखपति दीदी योजना के तहत 15 लाख महिलाओं को योजना से जोडा जाएगा। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने चिकित्सा-स्वास्थ्य योजना के तहत मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना शुरू करने, राजस्थान में एक साथ पंचायत चुनाव करवाने, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स के लिए नव प्रसारक नीति, पशुधन बीमा योजना, नवीन मंडियों की घोषणा आदि की लोकलुभावन घोषणाएं की गई है।

युवाओं-स्टूडेंट्स-रोजगार:

  • युवा नीति 2024 बनेगी।
  • 05 साल में 04 लाख भर्तियां होगी।
  • हर जिले में स्पोर्ट्स कॉलेज, 20 नई आईटीआई।
  • अटल उद्यमी योजना आएगी।
  • 50 नये प्राथमिक स्कूल खुलेंगे, 100 स्कूल अपग्रेड होंगे।
  • राजस्थान की यूनिवर्सिटीज में अब कुलगुरू होंगे।
  • 4000 हजार नर्सिंगकर्मियो के नये पद।
  • 1500 डॉक्टर के नये पद।
  • 5500 पद पुलिस में नये मंजूर होंगे।
  • 1500 अतिरिक्त ट्रैफिक वालंटियर लगेंगे।
  • मैरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को टैबलेट्स के साथ इंटरनेट फ्री।
  • मैस भत्ता 2500 से बढ़ाकर 3000 रूपए।
  • खिलाड़ियों का मैस भत्ता 4000 रूपए।
  • खेल नीति 2024 की घोषणा।
  • पदक विजेता खिलाड़ियों के लिये

कर्मचारियों के लिये:

  • संविदाकर्मियों केा साल में दो बार मिलेगा इन्क्रीमेंट।
  • कर्मचारी अपने माता-पिता के साथ सास-ससुर का इलाज भी आरजीएचएस में करवा सकेंगे।
  • कर्मचारी की सेवा में रहते हुए मृत्यु होने पर 10 साल तक बढ़ी हुई दरों पर मिलेगी पेंशन।
  • ग्रेच्युटी सीमा 20 से बढ़ाकर 25 लाख।

किसानों के लिये:

  • 05 लाख किसानों को ब्याजमुक्त लोन मिलेगा।
  • इरिगेशन वाटर ग्रिड मिशन शरू होगा।
  • नहरी क्षेत्र में डिग्गी के लिए पांच हजार किसानों को अनुदान दिया जाएगा।
  • 01 लाख 45 हजार कृषि कनेक्शन देकर 31 मार्च 2024 तक की पेंडेंसी खत्म की जाएगी।
  • आर्गेनिक फार्मिंग के लिए बोर्ड बनेगा।
  • लंबी अवधि के कृषि ऋण का बजट दोगुना कर 100 करोड़ होगा।
  • समय पर फसली लोन चुकाने वाले किसानों को दो प्रतिशत ब्याज अनुदान।
  • ऊंट संरक्षण मिशन शुरू होगा। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की शुरूआत होगी।
  • ग्राम सेवा सहकारी समितियों में वेयर हाउस बनाये जाएंगे।

महिलाएं आगे बढ़ेगी :

  • सभी संभागों में बालिका सैनिक स्कूल खुलेंगे।
  • 15 लाख महिलाएं लखपति दीदी होगी।
  • स्वय सहायता समूह की महिलाओं को 2.5 प्रतिशत ब्याज पर लोन।
  • हर विधानसभा में 05 नई आंगनबाड़ी