Skip to main content

एम्स के न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट में किया भर्ती, हालत स्थिर

RNE, National Bureau

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कल गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। उनको अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया है।
कमर दर्द की शिकायत के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिलहाल उनकी स्थिति बेहतर है। बीते दिन ही सिंह ने अपना 73 वां जन्मदिन भी मनाया था। दिल्ली एम्स की जानकारी के अनुसार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को सुबह पीठ दर्द की शिकायत के चलते पुराने प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया।