Skip to main content

आज खास : नवमी तिथि 07:19 PM तक, राहु  काल प्रातः 07:36 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 15/07/2024

सम्वत् : 2081

मास : आषाढ माह के शुक्ल पक्ष

तिथि : नवमी तिथि 07:19 PM तक उपरांत दशमी

वार : सोमवार

सूर्योदय : 05:54 AM

सूर्यास्त :  07:31 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

नक्षत्र :स्वाति 12:29 AM तक उपरांत विशाखा

योग : सिद्ध 06:59 AM तक, उसके बाद साध्य योग

करण : बालव 06:27 AM तक, बाद कौलव 07:19 PM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा : तुला राशि पर संचार करेगा

सूर्य : मिथुन राशि में रहेगा

राहू काल : राहु  07:36 AM से 09:18 AM तक है

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
 अमृत  05:54 AM  07:36 AM
  काल   07:36 AM  09:18 AM
  शुभ   09:18 AM  11:00 AM
   रोग  11:00 AM  12:42 PM
 उद्वेग  12:42 PM  02:24 PM
   चर  02:24 PM  04:06 PM
  लाभ  04:06 PM  05:48 PM
  अमृत  05:48 PM  07:30 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
  चर  07:31 PM  08:49 PM
  रोग  08:49 PM  10:06 PM
 काल  10:06 PM  11:24 PM
  लाभ  11:24 PM  12:43 AM*
 उद्वेग   12:43 AM*  02:01 AM*
  शुभ  02:01 AM*  03:19 AM*
 अमृत   03:19 AM*  04:37 AM*
    चर  04:37 AM*  05:55 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा और आपको किसी अप्रत्याशित घटना के लिए तैयार रहना है ǀआपको कई दिशायों में सक्रिय रहना पड़ेगा लेकिन सकारात्मक बने रहेंगे ǀआप नयी उर्जा एवं वास्तविकता से परिपूर्ण सार्थक योजनायें पेश करेंगे ǀअपनों को भी इनमे शामिल करें ǀआज किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाक़ात होगी ǀ

वृषभ राशि : आपके पास पिछले कामों की भरमार रहेगी,आप पिछले कुछ समय से अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाह रहें हैं,आज का दिन आपके उन सब कामों के लिए बहुत अच्छा है ǀ आपको अपने कामो को पूरा करने के लिए इच्छाशक्ति,अनुशासन और एकाग्रता से काम लेना होगा ǀ जिस काम की आप अच्छी खासी योजना बनाये हुए हैं,उसे सफलता में बदलने के लिए अपनी पूरी उर्जा को उसमें लगा दें ǀ

मिथुन राशि : आज आपकी किस्मत चमकने का दिन हैǀ सितारे कहते हैं कि आज आपको कोई विशेष काम करना पड़ सकता है ǀआज अपने किसी नजदीकी व्यक्ति को खुश कर दें,आपकी किस्मत का ताला खुल जाएगा ǀ फिर भी आज किसी को उधार ना दें ,वापस नही मिल पायेगा ǀ स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आज नही होंगी ǀǀ

कर्क राशि : आज आपको गृहों की स्थिति के कारण हर भावना काफी गहन प्रतीत होगी ǀ आपको प्यार और नफरत दोनों ही का बहुत गहनता से अनुभव होगा ǀ आपको यह समझाने वाले अवसर भी आयेंगे कि आप किस कारण अब अपने करीबी दोस्तों से पुरानी भावना से बात नही कर पा रहे? हालाँकि तुरंत कोई भी फैसला लेने के स्थान पुर रूककर और सोच समझकर कदम उठाना ही सही होगा ǀ

 

सिंह राशि : अब आपका हर काम और पूरा ध्यान अपने करियर के लिए है ǀ आप इस पर बिलकुल अपना पूरा ध्यान और समय लगा रहे हैं ǀ आपको थोड़ी सी राहत की जरुरत है और अच्छी बात यह है कि आप तब भी अपना लक्ष्य हासिल कर पायेंगे ǀ अपने काम के जाल से बाहर निकलकर परिवार को भी समय दें ǀ

कन्या राशि : आज आप नए दोस्त बना सकते हैं और नए काम हाथ में ले सकते हैं ǀ हमेशा की तरह अपने आप में यकीन बनाये रखें ǀ इससे आप अपने लिए हर तय मंजिल तक पहुच पायेंगे ǀ भविष्य की योजनायें बनाने के लिए बहुत अच्छा समय है,लेकिन वित्तीय स्थिति का ध्यान रखें ,जरुरत पड़ने पर ही खर्च करें ǀ
तुला राशि : आज किसी अनियोजित रोमांचक यात्रा पर जाने की सम्भावना है ǀ हो सकता है कि शहर में ही घूमना चाहें,लेकिन आपका विचार खूब मजे करने का है और ऐसा ही होगा भी ǀ आप किसी करीबी के साथ हुए गिले-शिकवे दूर कर सकते हैं ǀ आपको पहले ही ऐसा करना चाहिए था,परन्तु आज सामने आने पर सब बातें साफ़ हो जायेंगी ǀ
वृश्चिक राशि :कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है ǀ अगर आप अपनी नौकरी या करियर में कोई बदलाव लाने या कोई नया सम्बन्ध बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज से अच्छा कोई भी दिन नही हो सकता ǀअगर आपको इसमें कोई जोखिम लगता भी है तो भी एक मौका जरुर लें और सब कुछ जैसे आप चाहते हैं,बिलकुल वैसे ही होने की पूरी संभावना है।
धनु राशि : पिछला घटनाक्रम कुछ ऐसा रहा है कि आपका आत्मविश्वास डगमगा गया है, इसके चलते आज कोई भी काम ख़ुशी से और संतोषजनक ढंग से पूरा नही हो पायेगा ǀ कोई ऐसा भी मिलेगा जिसकी नकारात्मक टिप्पणियों से आप और भी निराश महसूस करेंगे,लेकिन चिंता ना करें,यह अस्थायी चरण है और आप जल्दी ही अपना आत्मविश्वास वापस पा लेंगे ǀ

मकर राशि : नकारात्मकता से भरे छली लोगों से दूर रहें ǀ ये आपको भी नकारात्मक बनाकर असफल कर देने की कोशिश में हैं जबकि आप अपनी मंजिल के बहुत करीब हो ǀ शांति के लिए आज अपना अधिकतर समय परिवार के साथ घर पर बिताएं और सारा बाकी काम पूरा कर लें ǀ कुछ मीठी यादें सहेजने के लिए अपने कमरे में उनका फोटो लगा दें ǀ

कुम्भ राशि : भाग्य आपकी वित्तीय स्थिति पर मुस्कुरा रहा है और अधिक कमाई के कारण आप के खर्चे भी बढ़ गए हैंǀअब समय आ गया है की आप अपने खर्च पर नियंत्रण रखें ǀअब फिजूलखर्ची से बचना होगा ǀ आपके परिजन या किसी करीबी के साथ ऐसा कुछ होगा कि आपके भीतर भी उससे अशांति आएगी ǀ

मीन राशि : आप आज ऐसे लोगों से मिलेंगे जो आपकी कमियों के बारे में जानते तो हैं लेकिन उन्हें स्वीकार करना नही चाहते जैसे कि उनमें खुद में कोई कमियां नही हैं ǀऐसे लोगों से दूरी बनाये रखें ǀउन अच्छे लोगों पर अपना ध्यान केन्द्रित करें जो आपको पिछले कुछ वर्षों में मिले हैं और उनसे दुबारा संपर्क साधने की कोशिश करें ǀ