Skip to main content

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने ज्वाइन करवाई पार्टी, चार बार विधायक, सांसद, मंत्री रह चुके हैं मालवीय

आरएनई, बीकानेर।


चार बार विधायक, मंत्री, सांसद रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता महेन्द्रजीतसिंह मालवीय ने सप्ताहभर से चल रहे कयासों का धता बता आखिरकार सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रभारी अरूणसिंह सहित भाजपा नेताओं की मौजूदगी में मालवीय को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

महेन्द्रजीतसिंह मालवीय के भाजपा में जाने के कयास लगभग एक सप्ताह से तब से लग रहे थे जब उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस की नीतियों की आलोचना की। यह आलोचना भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद की थी।