Skip to main content

मौसम : साफ आसमान, उमस से शुरू हुआ दिन, 4 दिन बारिश के आसार

** कल की कम बारिश से उमस बढ़ी
** मौसम बदलेगा अब करवट

RNE, Bikaner

कल हुई कम बारिश के कारण बीकानेर में रविवार की सुबह उमस से शुरू हुई। हालांकि आसमान साफ था। हवा न होने के कारण गर्मी का अहसास ज्यादा हो रहा था। लोक मॉर्निंग वॉक के लिए भी घरों से कम ही निकले। जो लोग वॉक के लिए निकले उनको भी जल्दी वापस लौटना पड़ा। मौसम विभाग का मानना है कि अगले 4 दिन अब मौसम बीकानेर में करवट लेगा।

कल 4 मिमी पानी बरसा

कल बादल तो बहुत आये और दिन भर उमस का जोर था। दोपहर बाद बारिश हुई उससे थोड़ी ही राहत मिल पाई। क्यूंकि ह्यूमिडिटी अधिक थी। कल बीकानेर में 4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

चार दिन बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन बीकानेर व जोधपुर संभाग में मौसम करवट लेगा। दोनों संभागों के अनेक हिस्सों में बारिश व आंधी की संभावना है। इन 4 दिनों में हवाएं भी तेज गति से चल सकती है।