Skip to main content

जज सुनाएंगे फैसला AI लिखेगा,’स्पीच टू टेक्स्ट’ तकनीक से ऑर्डर टाइप होगा

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

नई तकनीक एआई का उपयोग अब आदमी भी आसानी से करने लग गया है। इस तकनीक का उपयोग प्रिंट मीडिया, साहित्य आदि के क्षेत्र में भी तेजी से होने लग गया है। अब इस तकनीक का उपयोग अदालतों में भी किया जायेगा।

दिल्ली की स्थानीय अदालतों में अब इसका उपयोग आरम्भ हो रहा है। दिल्ली की स्थानीय अदालतों में अब जजों के आदेश एआई तकनीक से टाइप होंगे। जज बोलेंगे और ‘ स्पीच टू टेक्स्ट ‘ तकनीक से ऑर्डर टाइप हो जायेगा। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में ‘ पायलट हाइब्रिड कोर्ट ‘ शुरू हो गया है।