Skip to main content

नए राज्यपाल की नियुक्ति ना होने तक कलराज मिश्र बने रहेंगे पद पर

** नये राज्यपाल की नियुक्ति की प्रतीक्षा
** नई नियुक्ति तक पद पर बने रहेंगे

RNE, State Bureau

राज्यपाल कलराज मिश्र अभी अपने पद पर बने रहेंगे। उनका कार्यकाल रविवार को पूरा हो गया था। लेकिन नया राज्यपाल नियुक्त होने या अन्य किसी को चार्ज देने तक वे अपने पद पर बने रहेंगे।

राजस्थान सहित 8 राज्यों के राज्यपालों का कार्यकाल पूरा हो गया, जहां नये राज्यपाल नियुक्त करने का निर्णय आने वाले दिनों में होना है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने आचार्य देवव्रत के स्थान पर 22 जुलाई 2019 को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पदभार संभाला।

देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल बनाया गया। मिश्र ने 9 सितंबर 2019 को राजस्थान में शपथ ली। उनका हिमाचल व राजस्थान दोनों जगहों को मिलाकर 5 साल का कार्यकाल रविवार को पूरा हो गया।

प्रावधान ये है
राज्यपाल का कार्यकाल पहली नियुक्ति से पांच साल के लिए होता है। उनके स्थान पर नई नियुक्ति होने तक कार्यकाल जारी रहता है।