Skip to main content

भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही पर SC- ST एक्ट में मामला दर्ज

RNE, National Bureau

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गलत टिप्पणी करना भाजपा के एक विधायक को भारी पड़ा है। अब उसके खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ टिप्पणी को लेकर भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही पर एससी / एसटी एक्ट में एफआईआर रांची में दर्ज की गई है। जेएमएम कार्यकर्ता राजेन्द्र उरांव ने आरोप लगाया कि शाही ने सोरेन के आदिवासी होने पर अपमानजनक टिप्पणी की ।