Skip to main content

पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन

RNE, BIKANER .

अणुव्रत समिति, गंगाशहर द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन। नैतिकता का शक्तिपीठ के प्रांगण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, सुप्रिटेंडेंट ऑफ सेंट्रल जी. एस. टी. ,बीकानेर राजकुमार पन्नू, फोरेंसिक विभाग के सहायक निदेशक प्रदीप जैन थे।

अध्यक्ष भंवर लाल सेठिया ने बताया कि समिति इस अभियान के अंतर्गत एक संकल्प अभियान संचालित कर रही है। जिसके अंतर्गत अनेक लोगों ने वृक्षारोपण करवाने और जुड़ने का संकल्प किया। यह एक अभिनव प्रयास है जिसमें संस्था के साथ आमजन को भी जोड़ा जा रहा है।

मंत्री मनीष बाफना ने बताया कि शक्तिपीठ के भ्रमण पथ पर नीम के 150 पौधे लगाएं हैं। जिसकी सार संभाल समिति करेगी। इसमें आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान का व्यवस्थाओं में भरपूर सहयोग मिला है। आगे भी यह अभियान गतिमान रहेगा।

प्रभारी मांगीलाल बोथरा ने बताया ने इस अवसर पर आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष हंसराज जी डागा,मंत्री दीपक आंचलिया, अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के प्रचार प्रसार मंत्री धर्मेंद्र डाकलिया, महासभा के कार्यकारिणी सदस्य भैरूदान जी सेठिया, भिक्षु सिरियारी संस्थान के कार्यकारिणी सदस्य किशन जी बेद, राजेंद्र पारख, महिला मंडल मंत्री मीनाक्षी आंचलिया, सहमंत्री अनुपम सेठिया, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष महावीर फलोदिया, मस्त मंडल संस्थान के अध्यक्ष विजय कुमार मालू, उपाध्यक्ष अरिहंत नाहटा,पुरानी लेन ओसवाल पंचायती प्रन्यास के अध्यक्ष पवन छाजेड़ एवं इन सभी संस्थाओं के सदस्यगण की उपस्थिति रही।

समाज के गणमान्यजन माणक चंद सामसुखा, रामलाल बोथरा,डॉ. रतन लाल रांका, राजेंद्र नाहटा, राजेंद्र बोथरा,बच्छराज नाहटा, शिखर चंद डागा, जेठमल नाहटा, प्रकाश मेघवाल डॉ. पुष्पा , लक्ष्मी सेठिया, रेणु रांका , शांता देवी बोथरा आदि की उपस्थिति रही।

संगठन मंत्री मनोज सेठिया ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, सहमंत्री मनोज छाजेड़, कोषाध्यक्ष अनिल बेद ,रघुवीर प्रजापत आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम में लगभग 100 जनों की उपस्थिति रही।